उमरिया । मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम घँघोर में मंगलवार को हुवे 45 वर्षीय महिला हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक ने हत्या से जुड़े मामले का खुलासा करते हुवे स्थानीय 2 आरोपी अजित सिंह एवम सन्तोष बैगा के गिरफ्तारी की बात कही है।मामले को लेकर उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के परिजन अक्सर बीमार रहते थे इस बीमारी को लेकर इन आरोपियों का मानना था कि उक्त मृतक महिला ही जादू टोना कर रही है जिससे परिवार जन बीमार एवम परेशान रहते है पुलिस की माने तो इन्ही कारणों से आरोपियों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी एवम मृत्यु उपरांत आरोपियों ने शव को गांव से 500 मीटर दूर राजेन्द्र सिंह के बाड़े में फेंक दिया।विदित हो कि इस मामले की जानकारी बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों को मिली थी जिसके बाद महिला का शव वन क्षेत्र में होने की वजह से पार्क अमला सहित पुलिस टीम ने घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की थी।पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 302,201,34 पंजीबद्ध किया है और शुक्रवार की शाम दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस मामले में बुधवार को महिला का शव मिलने के बाद प्रथम द्रष्टया यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि वन्य प्राणी के हमले में महिला की मौत हुई है परन्तु शव मिलने के बाद एवम उसकी शव की हालत देखकर किसी के द्वारा हत्या किए जाने का अंदेशा लगाया जाने लगा और इस मामले की तह में जाने पुलिस आवश्यक जानकारी जुटाने लगी। माना ये जाता है कि यह पूरा मामला इसलिए भी हाई प्रोफाइल बना हुवा था क्योंकि जिस स्थल पर महिला का शव मिला है वह विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह का बाडा है एवम पूर्व में इसी बाड़े में अपरिहार्य कारणों से बाघ की मौत हो गयी थी जिसके बाद से ही यह बाडा सुर्खियों में रहा है।