पूर्वी दिल्ली के मंडावली से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है कि बच्चों को शोर मचाने से मना करने पर हुई मामूली कहा सुनी ने खौफनाक रूप धारण कर लिया। एक कलयुगी बहू ने पहले अपनी अपाहिज, सास पर लकड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हेें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी बहू कंचन कपूर ने अधमरी हालत में बेहोश हुई अपनी 60 वर्षीय सास स्वर्णा देव को मरा हुआ समझ कर सरसों का तेल डाल कर उन्हे जिंदा ही आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी बहू को हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार रात बच्चों के शोर मचाने को लेकर सास व बहु के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान महिला ने सास पर लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को मरा समझ शव को जलाकर इसे हादसे का रूप देना चाहती थी, लेकिन उसे केरोसिन ऑयल नहीं मिला। महिला ने शव पर सरसों का तेल डालकर आग लगा दी।