मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को क्रिकेट सट्टेबाजी में लिप्त एक बॉलीवुड अभिनेता के साले को गिरफ्तार किया है जिसका नाम अमित अजित गिल बताया जा रहा है क्राइम ब्रांच ने उसको कोर्ट में पेश किया और कोर्ट के आदेश पर उसको ३ अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है l मुंबई पुलिस कमिश्नर ने सट्टा खिलाने वालों के साथ-साथ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अमित के खिलाफ उसी के तहत कार्रवाई हुई है। संभव है अमित की गिरफ्तारी के बाद इस अभिनेता से भी पूछताछ की जाये l पिछले एक महीने में मुंबई में सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। पिछले एक सप्ताह में ठाणे और भांडु़प में एक दर्जन बुकी पकड़े जा चुके हैं। पिछले महीने बांद्रा क्राइम ब्रांच ने भी छह सटोरियों को गिरफ्तार किया था। ऐसा पता चला है कि अभिनेता का साला बांद्रा क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क में था।