आम आदमी की जेब पर फिर से डाका डालने की तैयारी हो चुकी है जिसको 1 अक्टूबर से अमली जामा पहनाया जायेगा l  दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन 1 अक्टूबर से मेट्रो का किराया बढ़ाने वाला है इसके पूर्व मई में पहले ही किराया बढ़ चुका है  और ४ माह बाद फिर से किराया बढ़ने से मेट्रो में सफ़र करने वाले लोगों को अपनी जेब से अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे l अभी तक मेट्रो में सफ़र करने के लिये न्यूनतम किराया १० रूपये और अधिकतम किराया ५० रूपये देना होता है सूत्रों के अनुसार बढे हुए किराये की दरें इस प्रकार होंगी २ किलोमीटर तक के लिए १० रूपये २ से ५ किलोमीटर तक के लिए २० रूपये ५ से १२ किलोमीटर तक के लिए ३० रूपये  १२ से २१ किलोमीटर तक के लिए ४० रूपये २१ से ३२ किलोमीटर तक के लिये ५० रूपये और ३२ किलोमीटर से अधिक का सफ़र करने के लिए ६० रूपये देने होंगे l दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन का कहना है कि मेट्रो में सफ़र करने वाले यात्रियों में १० हजार से ३० हजार महीना की सेलरी पाने वाले ८०% लोग हैं, बाकि बचे २०% लोगों में ३० हजार से ५० हजार सेलरी पाने वाले लोग हैं दिल्ली मेट्रो की लास्ट माह की रिपोर्ट में कहा गया है कि मई में जो किराया बढाया गया था उस से यात्रियों की संख्या में कमी आई है l