उमरिया। थाना चंदिया अंतर्गत ग्राम बिलासपुर से बिहार परिवहन कर ले जा रहै गांजे की बड़ी खेप चंदिया पुलिस ने हाईवे मार्ग पर जप्त किया है।बताया जाता है कि मुखबिर की जानकारी के बाद शाम 8.45 पर पुलिस ने हाईवे पर वाहनों का चेकिंग अभियान छेड़ी हुई थी तभी चार पहिया मार्शल वाहन क्र CG 10- 7908 का चालक संदिग्ध दिखा,जिसके बाद पुलिस ने मार्शल वाहन की चेकिंग की जिसमे करीब 1 क्वि 14 किलो गांजे की बड़ी खेप वाहन से जप्त की गई है पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपी शेख राज पिता शेख अय्यूब उम्र 19 निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवम अनवर खान पिता जलील खान उम्र 30 वर्ष निवासी शहडोल बरगंगा को गिरफ्तार किया है।इस मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्यवाही में गांजे की भारी मात्रा परिवहन करने के दौरान जप्त की गई है इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से इस काले कारोबार में शामिल अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।कार्यवाही के बाद बड़ी मात्रा में गांजे की खेप पकड़े जाने से यह तो साफ हो गया है कि क्षेत्र में अभी भी गांजे का काला कारोबार माफियाओं द्वारा किया जा रहा है पुलिस को ऐसे मामलों में गांजे के काले कारोबार में शामिल दूसरे अन्य मुख्य आरोपियों तक पहुंचने की जरूरत है जिससे क्षेत्र से गांजे में शामिल आरोपियों पर नकेल कसी जा सके और जिले को नशा मुक्त किया जा सके।