आम जनता द्वारा मांगी गई सेवाएं समय सीमा में उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा गारंटी योजना लागू की गई है। होशंगाबाद जिले में योजना प्रारंभ से अब तक 7 लाख 80 हजार 640 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 7 लाख 38 हजार 818 का तय समय सीमा में निराकरण करके आम जनता को मांगी गई सेवाएं उपलब्ध करायी गई। इसमें 15 विभागों की विभिन्न सेवाएं शामिल हैं।

    इस संबंध में जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी योजना आनंद झेरवार ने बताया कि योजना प्रारंभ से अब तक सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 4 लाख 59 हजार 915, गृह विभाग द्वारा 471, राजस्व विभाग द्वारा 2 लाख 3 हजार 565, ऊर्जा विभाग द्वारा 1295, कृषि विभाग द्वारा 791 तथा श्रम विभाग द्वारा 5 हजार 499 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1347, नगरी प्रशासन विभाग द्वारा 27 हजार 770, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 23 हजार 946 तथा योजना विभाग द्वारा 2 हजार 539 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 6 हजार 253, खाद्य विभाग द्वारा 4 हजार 344, पीएचई विभाग द्वारा 139 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। विभिन्न कारणों से 72 हजार 639 आवेदन पत्र अमान्य किये गये। वर्तमान में 6 हजार 703 आवेदन पत्र कार्यवाही के लिए लंबित हैं।