मुख्यालय से महज 7 किमी दूर ग्राम लोरहॉ और भरौला के बीच नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित दोपहिया वाहन की चपेट में आने से वृद्ध परसादी पिता स्व बलराम बैगा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मझगवां गम्भीर बताया जा रहा है साथ ही दोपहिया चालक बाल्मीकि पिता सुखडी यादव उम्र 19 निवासी ग्राम खाले कठई भी गम्भीर रूप से जख्मी है घटना के बाद 108 कि मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ प्राथमिक उपचार कर गम्भीर रूप से घायल वृद्ध को रेफर किया जा रहा है।घटना को लेकर बताया जाता है कि वृद्ध अपने गांव मझगवां से कही अन्यत्र जाने सड़क पर आया था तभी हाईवे मार्ग पर उमरिया से अपने गांव जा रहा दोपहिया चालक किन्ही कारणों से अनियंत्रित हो गया जिससे चालक सहित वृद्ध दुर्घटना ग्रस्त हो गए।इस घटना में दोनों घायलों को सर सहित शरीर के कई हिस्सों में गम्भीर चोट लगी है।