उमरिया। े कल बुधवार पुलिस के डग्गे से हुई टक्कर में दो युवकेां की मौत के बाद एक युवक की रेफर के दौरान मौत हो गई है इस मामले मेे दो युवको की मौत बुधवार को उपचार के दौरान हो गई थी बाकी तीन युवकों का प्राथमिक उपचार कर शाम को जबलपुर के लिए रेफर किया गया था परंतु दुर्भाग्य से बाकी तीन युवकों में युवक कल्लु पिता पुन्नु लाल यादव ग्राम चंदवार अत्यंत गंभीर होने की वजह से रास्ते में ही दम तोड दिया। विदित हो कि बुधवार की दोपहर मुख्यालय स्थित पीली कोठी के पास पुलिस डग्गे से दो पहिया वाहन से पांच युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे जिसके बाद पुलिस डग्गे से सभी घायलो को अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो युवको की मौत हो गई थी बाकी गंभीर रूप से घायल तीन युवको को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है और घटना के कारणेां की जांच की जा रही है पुलिस डग्गे को पुलिस ने जप्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला कायम किया गया है। बाकी बचे दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है उनमें वंशराज पिता सुल्ला निवासी सेमरिया पिपरिया एवं मुकेश पाल ढीमरखेडा ग्राम सररा का जबलपुर में उपचार किया जा रहा है।