फोटो 3
उमरिया। स्थानीय सिंधी धर्मशाला में आयोजित गणमान्य नागरिको की बेैठक के दौरान काग्रेस को कोसते हुए प्रदेश अध्यक्ष नारेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान राजनेेैतिक दल है जब आम चुनाव होते है तो सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र मे कार्य करते है और जब उपनिर्वाचन होता है तो आस पास के सभी संगठन के लोग क्षेत्र में आकर कार्य करना चाहते है संगठन में कोई मंत्री हो या कोई महत्वपुर्ण पद पर हो सभी पहले कार्यकर्ता है बाद में वो मंत्री है या कोई पदाधिकारी। उन्होने आगे कहा कि भाजपा पहले भी नही डरी और अब तो डरने का सवाल ही नही है। काग्रेस वाले अगर डर की बात कह रहे हैं तेा उनका भय का प्रकटी करण हो रहा है। सिंधीधर्मशाला मे आयोजित इस कार्यक्रम के पूर्व विनायक टाउन स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक में शामिल हुए तदउपरांत चंदिया स्थित जनसभा को संबोधित किया।