उमरिया। सोमवार की शाम वनपरिक्षेत्र पाली के अंतर्गत वन क्षेत्र में भीषण आग लगने की घटना प्रकाश में आइ्र्र है बताया जाता है कि इस घटना में लाखों की वन संपदा जल कर राख हो गई है। रेल्वे ट्रेैक के बगल से मौजूद इन जंगलों में भीषण आग लगने से कई ट्रेने भी प्रभावित हुई हैं जंगल में लगी आग के कारणों की जानकारी अभी तक नही मिल सकी है परंतु अपुष्ट सूत्रों की माने तो ट्रैक के उपर से गुजर रही विधुत तार किन्ही कारणों से टूट गई थी जिसके बाद नजदीक के जंगलों में चिंगारी उठी और जंगल भीषण आग की चपेट में आ गया बताया जाता है कि इस घटना में करीब 3 से 4 हेक्टेयर जंगल भीषण आग की चपेट में आ गया और लाखों की वन संपदा जल कर नष्ट हो गई।
भोपाल बिलासपुर पैसेन्जर ट्रेन हुई लेट
सोमवार की रात करीब 8.30 पर पाली पहुची भोपाल बिलासपुर पैसेन्जर ट्रेन भी इन्ही कारणों से करीब 2 घंटे विलंब हुई बताया जाता है कि पाली में तो उक्त ट्रेन समय पर पहुंच गई थी परंतु सैफ्टी अधिकारियों ने घटना के बाद पैसेन्जर की सुरक्षा को देखते ट्रेन को रवाना नही किया ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही शहडोल के लिए उक्कत ट्रेन को रवाना किया गया वन क्षेत्र में लगी आग की इस घटना में कई अन्य ट्रेने भी सोमवार को विलंब होने की जानकारी मिली है बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह तक जंगल में लगी आग पर पूर्णत: काबू नहीं पाया जा सका था हालांकि दोपहर बाद आग पर पूणर््ात:काबू पा लिया गया है बताया जाता है कि इस गंभीर हादसे के बाद जंगल के कई वन्य प्राणी घुनघुटी वन परिक्षेत्र सीमा से सटे जंगलों में चले गए हैं।
खेत में लगी आग
मानपुर के ग्राम गोबराताल में खडी फसल मंगलवार की दरमियानी रात जल कर राख हो गई है इस घटना में पीडित किसान को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है बताया जाता है कि करीब 5 से 6 एकड खेत में अरहर की फसल लगी थी मंगलवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे भीषण आग की लपट देख किसान परेशान हो गया और आग को बुझााने की कोशिश करने लगा परंतु इस दौरान खेत में लगी अरहर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है पीडित किसान ने इस मामले में प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
जंगल में लगी भीषण आग से ट्रेनों में हुई देरी
कई घंटे तक आग पर नही कर पाए काबू