उमरिया। रेत के अवैध मामले में पुलिस ने कल शनिवार को बडी कार्यवाही की है बताया जाता है इस कार्यवाही में करीब 10 से 15 डंफर रेत की मात्रा जप्त की गई है कार्यवाही के दौरान एक भी डंफर जप्त नही हो पाया है जिससे ये कयास लगाए जा रहे है कि पुलिसिया कार्यवाही की जानकारी खनिज माफियाओं को समय पर हो गई थी जिसके बाद से ही मौके से सभी खनिज माफिया मौके से फरार हो गए थे खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में खनिज अधिकारी आर पी पाण्डेय साथ ही खनिज अमला एवं एसडीओपी दीपक ,थाना प्रभारी अनुप सिंह ठाकुर सहित पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिस ने रेत भण्डारण के इस बडे मामले में रेत जप्त कर खनिज विभाग को सोंंैप दिया है हालांकि रेत भारी मात्रा मे भण्डारण होने की वजह से कार्यवाही के दौरान रेत की मात्रा को लेकर खनिज एवं पुलिस अमले में तालमेल का अभाव दिखा।
मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर ग्राम खेरवा में सिद्व बाबा के पास डेंगरहा नदी पर भारी मात्रा में रेत का भण्डारण पुलिस ने जप्त किया है इस मामले में एसडीओपी दीपक पाण्डे ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि अमुख स्थल पर रेत का भारी भण्डारण माफियाओं द्वारा किया गया है जिसके बाद से ही पुलिस इस सूचना को लेकर गंभीर हुई ओैर इसकी जानकारी एस पी सत्येन्द्र शुक्ला को दी गई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रेत भण्डारण को लेकर कार्यवाही की गई जिसमे भारी मात्रा में रेत जप्त की गई है उन्होने यह भी बताया कि रेत भण्डारण किन माफियाओं केे द्वारा किया गया है यह जांच का विषय है जल्द ही ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिले में ताबड तोड़ खनिज माफियाओं पर हो रही कार्यवाही से अधिकांश खनिज माफिया खौफजदा है जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैँ कि खनिज के अवैध कारोबार में आशिंक रूप से गिरावट आएगी एवं बेखौफ चल रहे माफियाओं पर भी कुछ हद तक नकेल कस सकेगी।

जिले में अभी भी कई क्षेत्रों से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है एवं बेखौफ होकर शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मोटी रकम ले वसूला जा रहा है शनिवार को कार्यवाही के समय जिस क्षेत्र पर पुलिस ने रेत का अवैध भण्डारण जप्त किया है इसके आस पास भी कई क्षेत्रों से रेत का भण्डारण एवं परिवहन माफियाओं द्वारा किया जा रहा है जिन क्षेत्रों से मुख्य रूप से माफिया रेत के अवैध कारोबार में शामिल है उसमें मुख्य रूप से खेरवा,विलाईकाप कुंआं,पिपरिया,बडेरी,कोणार,खेरवा खुर्द सहित दर्जनों ऐसे स्थल है जहां से खनिज माफिया जीवनदायिनी के स्वरूप से खिलवाड कर रहे हेँै। रेत के साथ साथ खनिज माफिया कोयले के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के काले कारोबार में जमकर गाढ़ी कमाई कर रहे हैँ जानकारी के बाद भी खनिज अमला कोई कार्यवाही नही कर रहा है बीते मंगलवार को कोयले के अवैध परिवहन में शामिल वाहन को स्थानीय कुछ लोगों ने पकड लिया था जिसकी जानकारी भी स्थानीय लोगों के द्वारा खनिज अधिकारी को दी गइ्र्र परंतु अन्य कार्य में व्यस्त होने की बात कह टाल दिया गया जरूरी है कि खनिज में रेत सहित कोयले के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में खनिज,वन एवं पुलिस को संयुक्त रूप से तत्परता दिखाने की आवश्यकता है जिससे ऐसे काले कारोबार में शामिल माफियाओं पर नकेल लग सके और नदियों के स्वरूप से हो रहे खिलवाड पर रोक लगाई जा सके।