उमरिया । बांधवगढ विधानसभ के निर्वाचन कार्य हेतु दयाराम रैदास प्रधानाध्यापक शासकीय हाई स्कूल विकटगंज को बीएलओ नियुक्त किया गया था। विधानसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त समस्त बीएलओ मतदाता पर्ची मतदाताओ को बांटने हेतु प्राप्त कर चुके है लेकिन मतदान केंद्र 138 के बीएलओ दया राम रैदास ने मतदान पर्ची पत्र वाहक से भिजवाने के पष्चात लेने से मना कर दिया जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के उगंघन का द्योतक है। कलेक्टर एवं िजला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मतदान पर्ची रजिस्टर उचित माध्यम से बीएलओ दयाराम रैदास को उनके कार्य स्थल पर भिजवाया गया फिर भी उनके द्वारा नही लिया गया । इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने दयाराम रैदास प्रध्यानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध प्रकरण दज्र कराने के निर्देष दिए है।
बीएलओ दया राम रैदास निलंबित
एफआईआर के दिये निर्देष