श्योपुर | 29-मार्च-2017 दीनदयाल रसोई योजना की शुरूआत जिला मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकीकृत बस स्टैंड स्थित पुराने रैन बसेरे पर 06 अप्रैल से होगी। योजना के तहत 5 रूपये मे जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा योजना संचालन के संबंध में कलेक्टर श्री अभिजीत अग्रवाल की अध्यक्षता मे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे बैठक आयोजित की गई। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष श्री दौलतराम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम श्री आरबी सिन्डोस्कर, डिप्टी कलेक्टर श्री एनआर गोड, महात्मा गांधी सेवा आश्रम के श्री जयसिंह जादौन, श्री कैलाश पाराशर, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री शंभुदयाल अग्रवाल, श्री केलाश नारायण गुप्ता, श्री अमरनाथ गोयल, पूर्व नपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अखिल भदोरिया, सहित सीएमओ नगर पालिका श्री आरसी आहिरवार, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सूरजपाल सिहं कुशवाह सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि अप्रैल माह के लिये राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा 2 लाख रूपये की दान राशि दी जायेगी। इसी प्रकार मई मे विभीन्न धार्मिक संस्थाओ की ओर से, जून मे डाक्टर एसोसिएशन की ओर से, जुलाई मे शिक्षा विभाग की ओर से तथा अगस्त मे गेस ऐजेन्सी एवं पेट्रोल संचालको की ओर से सहयोग राशि दी जायेगी। ट्रक आपरेटर यूनियन द्वारा गोदाम से 60 क्वि. गेहूं का परिवहन कर श्री अशोक गोयल के कूनो आटा उद्योग पर भेजा जायेगा जहा पर निशुल्क पिसाई कर आटा उपलब्ध कराया जायेगा। दीनदयाल रसोई योजना का संचालन नगर पालिका श्योपुर के सहयोग से महात्मा गांधी सेवा आश्रम द्वारा किया जायेगा। 5 रूपये के मान से प्रातः 11बजे से अपरान्ह 3 बजे तक भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना मे 5 रूपये के कूपन राशि के अतिरिक्त प्रतिदिन 1 हजार लोगो के भोजन पर प्रति माह 2 लाख रूपये का ओसतन व्यय अनुमानित है। इसमे सभी का सहयोग लिया जायेगा। लोग अपनी इच्छा से दान भी कर सकते है। कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा निर्देश दिये गये कि रसोई संचालन के लिए सभी आवश्यक इतजाम नगर पालिका द्वारा किये जा रहे है। उन्होने कहा कि रसोई योजना मे आम नागरिको एवं समाज सेवी तथा व्यापारिक संस्थाओ को जोडा जायेगा इसके अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठनो, यूनियनो एवं संघो को योजना मे सहयोग के लिए जोडने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस धमार्थ कार्य के लिए सहयोग राशि प्रदान कर सकता है। इसके अलावा विभिन्न अवसरो जैसे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाठ आदि पर दान की रसीद कटाकर सहयोग प्रदान कर सकते है। प्रारंभ में 500 लोगो के हिसाब से खाना तैयार किया जायेगा इसके उपरांत इसकी संख्या को आवश्यकता अनुसार बढाया जा सकता है। उन्होने कहा कि भोजन करने के लिए थालिया उपलब्ध कराई जायेगी एवं पेयजल हेतु ठंडे पानी की व्यवस्था की जायेगी। भोजन परोसने एवं अन्य व्यवस्थाओ के लिए स्वयं सेवी संगठन अपनी सेवाएं दे सकते है। कोई भी व्यक्ति किसी एक दिन, सप्ताह या माह का पूरा खर्च उठाता है तो उसका नाम बोर्ड पर अंकित किया जायेगा। रसोई स्थल पर गुप्त दान पात्र भी रखा जाये जिसमे लोग अपनी श्रद्धा से दान कर सकते है। योजना के संबंध में महात्मा गांधी सेवा आश्रम द्वारा पृथक से खाता संचालित किया जायेगा तथा राशि का लेखा जोखा संधारित किया जायेगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक के दौरान अवगत कराया कि गुलंबर स्थित नेकी की दीवार पर भी 06 अप्रैल को लोगो को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा इस दिन के लिए लोगो से अपील की गई है कि 06 अप्रैल को अपने अपने घर मे अनुपयोगी बर्तन एवं अन्य सामग्री वस्तु जरूरतमंद लोगो के लिए आनन्दम दीवार पर रखी जाये।
श्योपुर दीनदयाल रसोई योजना 6 अप्रैल से शुरू होगी