उमरिया / विधानसभा निर्वाचन 2017 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक द्वय श्री विजय कुमार यादव एवं श्री आलोक कुमार ने बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर रिटर्निग आफीसर एवं अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ श्री ऋषि पवार एवं सहायक रिटर्निग आफीसर एवं तहसीलदार बांधवगढ़ श्री जितेंद्र तिवारी सहित सभी जोनल एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रेक्षक द्वय ने कहा कि बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्रिटिकल मतदान केंद्रों को चिन्हित करें और रिटर्निग आफीसर को अवगत कराए। उन्होने कहा कि कोई भी पार्टी या अभ्यर्थी किसी मतदाता को वोट डालने का दबाव या वोट न डालने के लिए भयभीत करता हो उसकी भी जानकारी एकत्रित करे। उन्होने समस्त अधिकारियो से कहा कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रांे का पुनः भ्रमण कर यह सुनिष्चित करें कि मतदान केंद्र में बिजली, पानी , रैंप, छाया आदि व्यवस्थाएं हों। प्रेक्षक द्वय ने बताया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया का एक बार पुनः प्रषिक्षण लें ताकि मतदान की समस्त प्रक्रिया से अवगत होकर आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण अपने स्तर पर कर सके। जिन मतदान केंद्रों में मोबाइल का नेटवर्क नही है वहां वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उस मतदान केंद्र के नजदीकी मतदान केेद्र का चिन्हांकन कर एक कर्मचारी की नियुक्ति करना सुनिष्चित करें ताकि वह निर्वाचन संबंधी जानकारियों का समय समय पर आदान प्रदान कर सके। बैठक में मतदान के एक दिन पूर्व और मतदान के दिन किए जाने वाले कार्य एवं भरे जाने वाले प्रपत्र कम्युनिकेषन प्लान तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटो के दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में प्रेक्षक द्वय ने बताया कि व्हीव्हीपीएटी में ऐसी कोई ट्पििकल कंण्डीषन नही है जिसे समझा नहीं जा सकता । यह कंट्ोल एवं बैलेट यूनिट की भांति है जिसे एक दूसरे से लीड के माध्यम से लिंकप कर मतदान प्रक्रिया पूर्व चुनावों की भांति संपादित की जा सकेगी । उन्होने इलेक्ट्ानिक वोटिंग मषीन से व्हीव्हीपीएटी मषीन को जोडकर जोनल अधिकारियेां से वोटिंग का प्रदर्षन कराते हुए निर्देषित किया है कि जितना बेहतर प्रषिक्षण प्राप्त करेंगें उतनी ही सहजता से मतदान कराने मे सहूलियते मिल सकेगी। उन्होंने जोनल अधिकारियों से अलग अलग प्रेक्टिकल भी कराया । इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स श्री सुषील मिश्रा ने व्हीव्हीपीएटी मषीन के संबंध में जोनल अधिकारियों की शंकाओ का समाधान प्रेक्टिकल के माध्यम से बताया।