उमरिया। नौरोजाबाद थाना अंतर्गत रेेत के अवैध उत्खनन में शनिवार की दोपहर युवक की मौत हो गई है बताया जाता है कि मिटटी एवं रेत के अवैध उत्खनन के समय अचानक बडा पत्थर सहित रेत धसक गई जिसकी चपेट में युवक आ गया जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हो गया अचानक हुई इस घटना को देख अन्य साथियों ने उसकी मदद कर उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की बताया जाता है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई है। जिले में खनिज माफिया बेरोकटोक खनिज सम्पदा का अवैध उत्खनन करा रहे हैं इस कार्य में स्थानीय कम उम्र के युवकों से मजदूरी भी करा रहे है संबंधित खनिज विभाग सहित पुलिस अमले को जानकारी के बाद भ्ीा इक्का दुक्का कार्यवाही कर इतिश्री कर ली जाती है परंतु खनिज का अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन कर रहे इन माफियाओं पर पूर्णत: नकेल कसने में अभी भी प्रशासन असफल जान पडता है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे स्थानीय फूल सिंह,अजय यादव,रामेश्वर सहित कई युवकों के साथ मृतक युवक राजेश पिता तिलक धारी सिंह उम्र 17 वर्ष जनपद करकेली के ग्राम मनेरी में रेत का उत्खनन कर रहे थे रेत के अवैध उत्खनन करते समय अचानक पहाडी से बडा पत्थर सहित रेत का बडा टीला गिरा जिसकी चपेट में युवक आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया किसी तरह बाकी साथियों ने उसे वहां से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लाने लगे तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर इस गंभीर मामले में मर्ग कायम किया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है जांच अधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है और नाबालिक युवक की जान किन परिस्थितियों में हुई कारणों की जांच की जा रही है।
रेत का अवैध उत्खनन वैसे तेा पुरे जिले की नदी एवं नालो से किया जा रहा है मुख्य रूप से करकेली,नौरोजाबाद,मुदरिया,घुनघुटी सहित दर्जनों स्थल से माफिया रेत का उत्खनन कर रहे हैं रेत के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही को लेकर गाहे बगाहे वन अमला इक्का दुक्का कार्यवाही कर शांत हो जाता है वहीं राजस्व एवं पुलिस टीम भी औपचाारिक कार्यवाही कर अपने अधिकारियों को रिपोर्ट कर देते हैँ परंतु अवैध उत्खनन पर पूर्णत: अंकुश लगाने में पूर्णत: विराम नही लग पा रहा है देखना होगा कि अवैध उत्खनन में शामिल इस नाबालिक की मौत के बाद प्रशासन कितना गंभीर होता है और खनिज के बेरोकटोक उत्खनन पर कितना विराम लग पाता है। सूत्रों की माने तो करकेली में रायपुर बन्नौदा के करीब उजान नदी,छादा ,जरहा,नया गांव,सिंहपुर,कलोैनी,पटपरा,घुलघुली,घोरक्षत्र एवं जोहिला सहित कई नदी नालों से रेत का उत्खनन किया जा रहा है जरूरी हेै कि विभाग इस ओर गंभीरता बरते जिससे नदी एवं नालों के स्वरूप से खिलवाड़ कर रहे माफियाओं पर नकेल कसा जा सके।