उमरिया । स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं ििर्नर्वघ्न सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के सभागार सहित विभिन्न 6 कक्षों में पीठासीन एवं पीठासीन अधिकारी 1, को मास्टर ट्रेनर्सो व्दारा प्रषिक्षण दो पालियों में दिया गया। इस अवसर उप उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री मंगलसिंह मरावी ने प्रशिक्षण में निर्वाचन संबंधित बारीकियों को विस्तार से समझने की बात कही वहीं आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइस दी । इस अवसर पर प्राचार्य शा0रणमतसिंह महाविद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे । प्रषिक्षण में इलेक्टनिक वोटिंग मषीन से व्हीव्हीपीएटी मषीन को जोडकर जोनल अधिकारियेां से वोटिंग का प्रदर्षन कराया गया । मास्टर ट्ेनर्सो ने व्हीव्हीपीएटी मषीन को ईव्हीएम से जोडने और प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया । प्रत्येक मतदान अधिकारियेां से अलग अलग प्रेक्टिकल भी कराया कराया गया । प्रशिक्षण मे बताया गया कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व माकपोल अवश्य अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे अनिवार्य रूप से कराएं और उनके हस्ताक्षर भी लेें। माकपोल की जानकारी कन्ट्रोल रुम में भेजे। प्रषिक्षण में बताया गया कि मतदान प्रात: 7 बजे से प्रारंभ हो जाए यह सुनिष्चित करे। मतदान के लिए केन्द्र के बाहर मतदाताओं की कतारे लगवाते हुए क्रमवार शांतिपूर्ण मतदान कराये।
मतदान मे यदि किसी प्रकार का व्यवधन हो तो उसकी जानकारी तत्काल सेक्टर अधिकारी व नोडल अधिकारी को दें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए ईव्हीएम मशीन की चेकिंग सूक्ष्मता पूर्वक करें। मतदान के अंतिम समय में मतदान परिसर के भीतर आये मतदाताओं को बाहर लगी कतार में उल्टे क्रम में पर्ची बांटें और मतदान पष्चात मषीन को सील करे। प्रषिक्षण में मास्टर ट्रेनरर्सो ने मतदान दलों को बताया कि मतदान संबंधी आंकड़े एवं संपूर्ण कार्यवाही की दो बार क्रॉस-चेकिंग करें। मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के लिये समस्त बेसिक सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। ईव्हीएम मशीनों को चैक कर स्विच ऑफ जरुर करें ताकि बैटरी खत्म न हो। एबसेंट स्विफ्टिंग, डिलीटेड, नोटा, ईडीसी, सीएसवी, बीएलओ, सीआरसी, स्वीप का विशेष ध्यान रखे । मतदान समाप्ति समय वीडियो ग्राफी कराये। मतदान दल आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करें। प्रत्येक दो घंटे के मतदान की रिपार्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं कंट्रोल रूम को दें। मतदान केन्द्र के अंदर अनाधिकृत लोगों का प्रवेष पूर्णत: वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण के समय अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्राप्त करें । चिन्हित प्रति आवंटित केन्द्र का मिलान, ग्रीन पेपर, सील, स्ट्रिप सील, निविदत्त मतपत्र, विशेष टैग, ऐड्रेस टैग का मिलान व उनके क्रमांक को नोट करना पीठासीन अधिकारी का दायित्व होगा। पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी पूर्ण रुप से भरेगा। चैलेंज वोट व टेंडर वोट पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
प्रषिक्षण में सुषील मिश्रा , विनोद मिश्रा,विभु मिश्रा, प्रकाष भट्ट,अरविन्द त्रिपाठी, आर0पी0साहू गंगाधर ढढोके, संजीव षर्मा संजय पाण्डेय, प्रदीप सिंह गहलोत, गंगाधर ढोके, एस के गौतम, नागेन्द्र तिवारी, संजय श्रीवास्तव, पीसी भट्ट, विनोद मिश्रा, अरंिवद त्रिपाठी, के के सिंघई, अषोक पाण्डेय,, डा हर्षा चचाने एवं धनेंद्र तिवारी द्वारा प्रषिक्षण दिया गया।
************************