राजगढ़ | 23-मार्च-2017 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा जिले के भीतर थानों की सीमाओं के निर्धारण के लिए गठित जिला समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिले के थाना/चौकियों के परिसीमन के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला राजगढ के विभिन्न थानों तथा चौकियों की सीमाओं एवं राजस्व सीमाओं में फर्क होने से विभिन्न थानों के कुछ ग्रामों के निवासियों को वर्तमान थाना दूरस्थ होने से प्रशासनिक कार्यो में अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड रहा है। किन्ही-किन्ही थाना क्षेत्रों में 2 से अधिक तहसीलों एवं न्यायिक अधिकारिता होने से थानों का कार्य भी प्रभावित होता रहा है। आमजन को थाना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय, तहसील और न्यायालय हेतु अलग-अलग दिशा में जाना पडता है। इसे देखते हुए जिले के भीतर थाना तथा चौकियों के परिसीमन की अधिसूचना जारी की गई है। (1 days ago)