त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम को यूपी के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया. डिप्टी सीएम केशव  प्रसाद मौर्य को लोकनिर्माण विभाग दिया. अखिलेश यादव की सरकार में ये विभाग शिवपाल यादव के पास था.  किस नेता को मिला कौन सा विभाग चेतन चौहान को खेल और स्वामी प्रसाद मौर्य को सहकारिता विभाग सौंपा गया. सिद्धार्थनाथ सिंह को स्वास्थ्य विभाग, स्वाति सिंह को महिला कल्याण विभाग सौंपा गया. आशुतोष टंडन को बेसिक शिक्षा विभाग जबकि दिनेश शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली. रीता बहुगुणा जोशी को माध्यमिक शिक्षा मंत्रालय और मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया.  सिद्धार्थ नाथ सिंह को सिंचाई मंत्रालय दिया गया. सूर्य प्रताप सिंह को कृषि और जय प्रकाश सिंह को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी मिली.