कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 40 साल तक पार्टी में रहने वाले वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। एस एम कृष्णा यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। कृष्णा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, अनंत कुमार और अन्य कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले कृष्णा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 29 जनवरी को इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि एस एम कृष्णा कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के रैवेये से नाराज थे।