उमरिया - बांधवगढ़ विधानसभा सभा उप निर्वाचन 2017 मे मतदाताओं को उनके मताधिकार का उपयोग करने की जागरूकता फैलाने के उद्देष्य से पिनौरा, दुलहरी, कैलोरीटोला आमाडोगरी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने रैली का आयोजन कर हाथ में स्लोगन की पट्टी लेकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेेरित किया। रैली गांव का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों जनों को वोट करने के प्रति जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली मंे समय वोट के लिए निकाले, जिम्मेदारी कभी न टाले, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, मतदान आपका हक है और जिम्मेदारी भी, रिष्वत लेकर या देकर वोट करना अपराध है ऐसा करने पर सजा अथवा जुर्माना भरना पड़ सकता है। अंगुली पर स्याही का निषान, सषक्त मतदाता की पहचान, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलों करंे मतदान, वोटर लिस्ट मे नाम लिखाएं , वोटर कार्ड सभी बनवाएं, लालच देकर वोट जो मांगे, भ्रष्टाचार करेगा आगे , नषे से न नोट से, किष्मत बदलेगी वोट से आदि नारो से मतदाताओ को प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह एवं स्वीप के प्रभारी अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री एच एस मीणा ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान दिवस को उत्सव दिवस के रूप मनाते हुए अपने घरों से मतदान केन्द्र तक मत देने हेतु आवष्यक रूप से पहुचे और लोक तंत्र को मजबूत बनाए। क्र092