भिंड अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त अपराधियो की धरपकड़ हेतु की जा रही कार्यबाही के दौरान श्री अनिल सिंह कुशवाह पुलिस अधीक्षक भिंड के मार्ग दर्शन में दिनांक 21 03 17 को हथियार तस्कर अवैध हथियार एबं काफी मात्रा में कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है मुखबिर की सूचना पर विधानसभा अटेर के चुनाव को दृस्टिगत रखते हुए थाना सुरपुरा क्षेत्रान्तर्गत अवैध हथियार तस्कर अपने साथी के साथ एक मोटर सायकल से अवैध हथियारों को सप्लाई करने हेतु आ रहा है एस पी द्वारा तुरंत थाना प्रभारी गोहद चौराहा एबं थाना प्रभारी सुरपुरा को मय बल के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर मोटर साइकिल चेकिंग हेतु तैनात किया गया चेकिंग के दौरान पाया गया कि मोटर सायकिल क्र०आर जे 11 एस जी 7538 को रोका गया जिस पर आलू की बोरी में आरोपियों ने हथियार छुपा कर रखे हुए थे पूछताछ में युवक का नाम मोहर सिंह पुत्र कन्हैया लोधी उम्र 35 शाल,शंकर सिंह कुशवाह उम्र 22 शाल दोनों निवासी खिल्ली थाना मनिया जिला धौलपुर (राज०)बताया गया बरामद किये गये हथियारों में 4 रायफल 315 बोर,1 रायफल 12 बोर,4 अधिया 12 बोर,2 अधिया 315 बोर,2 कट्टे12 बोर,2कट्टे 315 बोर,1 पिस्टल 32 बोर,10 राउंड 312 बोर,10 राउंड 12 बोर,कुल 16 अवैध हथियार 2 राउंड तथा एक हीरो स्प्लेंडर जप्त की गई उक्त आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध कृत्य धारा 25(1)क,27 आर्म्स एक्ट के तहत 11/13 एमपीडीपीके एक्ट की कार्यबाही की गई और आरोपियों को जेल भेज गया।
भिंड अवैध हथियारों का तस्कर गिरफ्तार