आगर-मालवा | 20-मार्च-2017 विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र विकास योजनान्तर्गत प्राप्त आवंटन वर्ष 2016-17 से कलेक्टर श्री डी.व्ही.सिंह ने विधानसभा क्षैत्र सुसनेर के ग्राम गोंदलमऊ में सामुदायिक भवन (शेड) निर्माण कार्य स्वीकृत किया है। इसके निर्माण हेतु 1 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति विधायक श्री मुरलीधर पाटीदार की अनुशंसा तथा सहायक यंत्री जनपद पंचायत नलखेड़ा से प्राप्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर जारी की है।