शाजापुर | 20-मार्च-2017 रबी उपार्जन वर्ष 2017-18 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर 40 खरीदी केन्द्रों में अब तक 107860.21 क्विंटल गेंहू की खरीदी हुई है। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए 41 केन्द्र बनाए गए है। इन केन्द्रों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था, हिरपुर टेका में खरीदी प्रारंभ नही हो पायी है। शेष 40 केन्द्रों पर गेंहू की खरीदी चालू है।