उमरिया। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रवण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण सिंह क ा नामांकन दाखिल करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान आज आयेंगे। स्थानीय अमर शहीद स्टेडियम में मुख्यमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रोड शो करते हुए नगर के मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेड पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
नगर के वार्ड नम्बर १४ में कल महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें वार्ड से आई भारी संख्या में महिलाओं को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सत्यभामा द्विवेदी, एवं मनीषा सिंह, उपस्थित रही जिन्होने महिलाओं को भाजपा सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी दी एवं किस तरह महिलाओं के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है बताया उन्होने यह भी बताया कि आगामी समय में भी भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करेगी साथी उन्होने वार्ड की महिलाओं की समस्याओं का भी सुना। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कल्पना सोनी नगर मंत्री शहडोल जिलाध्यक्ष मंजु सिंह, आभा निगम, सुधा द्विवेदी, सैलजा राय, प्रतिभा सिंह, उर्मिला सिंह, रानी शुक्ला, शांति यादव,शशिकला द्विवेदी,सहित भारी संख्या में वार्ड की महिलाएं शामिल हुई महिलाओं की संख्या को देखकर दोनो महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने वार्ड की उर्मिला सिंह को बधाई प्रेषित की।