भोपाल | 20-मार्च-2017 भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का होली मिलन समारोह 21 मार्च को प्रात: 11:30 बजे से सैनिक विश्राम गृह, बाणगंगा चौराहा भोपाल में आयोजित किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) डी.सी.गोयल ने भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिलों में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे इस समारोह में अवश्य उपस्थित हों।
भोपाल पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह 21 मार्च को