उमरिया ; उमरिया जिले में एक लोमहर्षक मामला सामने आया है जिसमे महिलाओं ने ही दो नाबालिग लड़कियों को फुसला कर अपने मित्रों के सामने परोसा, साथ ही नाबालिगों को कार में जबलपुर घुमाने ले गई और वहां से लौट कर उनका मोबाइल में वीडियो बनाकर मार – पीट भी की  |              उमरिया कोतवाली में एक लोमहर्षक मामला सामने आया, कल रात में दो नाबालिग लड़कियों ने थाने पहुँच कर रिपोर्ट लिखाया कि हमारी सहेली यास्मीन बानो फोन कर हमको सागरा मंदिर बुलाई और हम दोनों को कार से जबलपुर घुमाने अपने 3 दोस्तों अमित बर्मन, अनुज बारी और अभय बारी के साथ ले गई, जब वहां से वापस लौटने लगे तो रास्ते में हम लोगों के साथ गलत किया गया | वहीँ दूसरी पीडिता ने बताया कि हम लोगों को काल करके सगरा मंदिर बुलाई और उनके साथ अमित बर्मन, अनुज बारी, अभय बारी थे सब लोग जबरजस्ती किये, कल जब पेपर देकर वापस आ रही थी तो संध्या राय और सुमन विश्वकर्मा जबरजस्ती धमकाई और यास्मीन के घर ले गई, मार – पीट की और वीडियो बनाई, संध्या राय और सुमन से दोस्ती यास्मीन के कारण हुई थी |              इस मामले में जब एस डी ओ पी उमरिया दीपक मिश्रा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि एक नाबालिग बच्ची और उसकी सहेली है दोनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ बहला – फुसला कर ले जाने और शारीरिक शोषण की रिपोर्ट की जिसके ऊपर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 152/17 धारा 363,366ए,342,376,323,506,34, लैंगिक अपराधों से बालकों का हित संरक्षण अधिनियम, एससी एसटी एक्ट 3(2)5 के तहत कार्यवाही की गई |              एस डी ओ पी ने बताया कि उन बच्चियों ने दो महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट किया है और उनका कहना है कि वो उनकी मित्र थीं उसके आधार पर उन दोनों महिलाओं संध्या राय, सुमन विश्वकर्मा के खिलाफ जो कि दोनों लड़कियों के साथ मार – पीट कर स्कूटी पर बिठा कर करबला ले गईं और वीडियो भी बनाई इस पर अपराध क्रमांक 153/17 धारा 294,323,354, 354बीसी, एससी एक्ट 3(1)11 और आई टी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनो महिलाओं को तो गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन तीनो आरोपी अभी फरार हैं उनकी तलाश जारी है |    कहावत है जब बागड़ ही खेत खाये तो रखवाली कौन करेगा, और इस मामले में उमरिया में यही कहावत चरितार्थ हो गई, जब महिलाएं ही बच्चियों की इज्जत लुटवायें तो किस पर भरोसा किया जा सकता है |