राजगढ़ | 16-मार्च-2017 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा जिले की नगर पालिक परिषद/नगर परिषद की फोटोयुक्त मतदाता सूची 1 जनवरी‘2017 की स्थिति में पुनरीक्षित करने हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इस आशय के जारी आदेश अनुसार नगर पालिका परिषद राजगढ अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजगढ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार खुजनेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अपर कलेक्टर राजगढ को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद खुजनेर के लिए तहसीदार राजगढ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजगढ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ, नगर पालिका परिषद ब्यावरा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यावरा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार सुठालिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अपर कलेक्टर राजगढ, नगर परिषद सुठालिया के लिए तहसीलदार ब्यावरा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यावरा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यावरा, नगर पालिका परिषद नरसिंहगढ के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीदार बोडा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ, नगर परिषद तलेन के लिए तहसीलदार पचोर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार तलेन को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगपुर, नगर पालिका परिषद सारंगपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार सारंगपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अपर कलेक्टर राजगढ, नगर परिषद पचोर के लिए तहसीलदार पचोर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगपुर, नगर परिषद खिलचीपुर के लिए तहसीलदार खिलचीपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिलचीपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर, नगर परिषद छापीहेडा के लिए तहसीलदार खिलचीपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार खिलचीपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर, नगर परिषद जीरापुर के लिए तहसीलदार जीरापुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जीरापुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर, नगर परिषद माचलपुर के लिए तहसीलदार जीरापुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार माचलपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर तथा नगर परिषद कुरावर के लिए तहसीलदार नरसिंहगढ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार कुरावर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ को नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) जिला राजगढ के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में कार्य सम्पादित करेंगे।
राजगढ़ नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण तथा अपील अधिकारी नियुक्त