उमरिया  - प्रदेष शासन के आदेषानुसार कलेक्टर श्री अभिषेक ंिसह ने जिले मे ं18 मार्च 017 से खनिज परिवहन हेतु पूर्व मे जारी रायल्टी पर्ची को तत्काल प्रभाव से बंद किया है। जिले के समस्त खनिज पट्टाधारी 18 मार्च 2017 से शासन के आदेषानुसार ईटीपी से खदानो से निकलने वाले खनिज का परिवहन करना सुनिष्चित करे। इससे खनिज भण्डारण के अनुज्ञप्तिधारियों को मुक्त रखा गया है तथा मुख्य खनिज कोयले का परिवहन पूर्व मे जारी रायल्टी पर्ची से जारी रहेगा। जिला खनिज अधिकारी श्री आर के पाण्डेय ने जिले के समस्त पट्टाधारियो से कहा है कि शासन के निर्णय के अनुरूप 18 मार्च 017 से ईटीपी से ही गौण खनिज का परिवहन करना सुनिष्चित करें तथा पूर्व में जारी रायल्टी पर्ची तत्काल कार्यालय में जमा करें ऐसा नही करने पर शासन के निर्देष के अनुक्रम में पूर्व मे जारी रायल्टी पर्ची से परिवहन करना अवैध मानते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर संबंधित के विरूद्ध खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी जिसका समस्त उत्तरदायित्व पट्टाधारियों का होगा।