सीहोर | 15-मार्च-2017 सीहोर जिले में नर्मदा सेवा यात्रा 19 मार्च,2017 को नसरूल्लागंज तहसील के ग्राम छीपानेर में प्रवेश करेगी तथा 28 मार्च,2017 को तहसील बुधनी के ग्राम बम्होरी से रायसेन जिले के ग्राम भारकच्छ के लिए प्रस्थान करेगी। इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा संशोधित आदेश जारी कर आमंत्रित धर्मगुरूओं एवं विषय विशेषज्ञों हेतु सत्कार अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। यहां पहुंचेंगे धर्मगुरू कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने bmp news को बातचीत में बताया कि 19 मार्च को ग्राम छीपानेर में पंडित कमल किशोर जी नागर, 20 मार्च,2017 को मंडी में पंडित कमल किशोर जी नागर एवं डॉ. एम.डी.थामस, 21 मार्च को ग्राम बाबरी में राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी शीलू दीदी, 22 मार्च को आंवलीघाट में स्वामी विज्ञानानंद जी एवं पं. कमल किशोर जी नागर, 23 मार्च को होलीपुरा में श्री शिवानंदजी महाराज मात्रे सदन हरिद्वार, 24 मार्च को बुधनी में श्री सुधांशु महाराज,25 मार्च को शाहगंज में श्री सतगुरू जग्गी वासुदेव जी, स्वामी कापरीजी तथा पर्यावरणविद् सुश्री सुनीता नारायण, 26 मार्च को सुडानिया में पं. कमल किशोर जी नागर, श्री स्वामी कापरी जी तथा पं. सुभाष भार्गव जी, 27 मार्च को ग्राम जैत में पं.कमल किशोर जी नागर, स्वामी कापरी जी एवं श्री कमलानंद जी महाराज गौरा वाले संत तथा 28 मार्च,2017 को ग्राम नांदनेर में ज्ञानी श्री दिलीप सिंह जी एवं डॉ. ए.एस.भल्ला एवं 100 सिख धर्म प्रतिनिधि आएंगे और नमामि देवि नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देकर उनके कल्याण के लिए मार्ग दिखाएंगे। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा भारती उक्त समस्त स्थानों पर उपस्थित रहेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे सुविख्यात कलाकार कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने बताया कि नममि देवि नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान 19 मार्च को ग्राम छीपानेर में तथा 20 मार्च को मंडी में श्रीमती अनुराधा पौडवाल, 21 मार्च को ग्राम बाबरी में श्री चरणसिंह सोढी, 22 मार्च को आंवलीघाट में श्रीमती सुचित्रा हरमलकर, 23 मार्च को ग्राम होलीपुरा में स्थानीय कलाकारों द्वारा, 24 मार्च को बुधनी में श्री लखवीर सिंह लख्खा, 25 मार्च को शाहगंज में ईशा फाउन्डेशन सांस्कृतिक टीम, 26 मार्च को ग्राम सुडानिया में श्री अनिल श्रीवास्तव, 27 मार्च को ग्राम जैत में श्री कैलाश खेर एवं श्रीमती अनुराधा पौडवाल द्वारा शानदार गायन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। कलेक्टर ने आदेशित किया है कि नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी नर्मदा सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. केदारसिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर से समन्वय स्थापित कर उनके मार्ग दर्शन में अपने अपने दायित्वों का निष्पादन करेंगे।