राजगढ़ | 15-मार्च-2017संयुक्त जिला कार्यालय भवन में विलंब से आने वाले शासकीय सेवक उस समय आश्चर्यचकित हो गए जब उन्हें भवन के मुख्य द्वार पर कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे मुस्कुराते हुए मिले। इस दौरान उन्होंने विलंब से आने वाले समस्त शासकीय सेवकों से विलंब का कारण पूछा और फटकार भी लगाई। बाद में उन्होंने अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन को निर्देशित किया कि जिला कार्यालय में शासकीय सेवकों की उपस्थिति दर्ज कराने लगी थम्ब इम्प्रेशन मशीन में दर्ज उपस्थिति अनुसार वेतन दिया जाना सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवक निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहें और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें।
> राजगढ़ विलंब से आने वाले शासकीय सेवकों को कलेक्टोरेट प्रवेश द्वार पर ही मिली फटकार