राजगढ़ | 09-मार्च-2017 प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स के मौके पर म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत कार्यालय राजगढ़ द्वारा खादी उत्पादों के विक्रय हेतु प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ उपाध्यक्ष म.प्र. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल श्री रघुनंदन शर्मा द्वारा 10 मार्च‘2017 को शाम 5 बजे उर्स परिसर राजगढ़ में किया जाएगा। उक्त प्रदर्शनी 10 मार्च‘2017 से 18 मार्च‘2017 तक उर्स मेला परिसर में संचालित होगी। इसमें खादी कपडो एवं विन्ध्यावैली के उत्पादों पर विशेष छूट का प्रावधान रहेगा।
राजगढ़ खादी ग्रामाद्योग द्वारा जिला स्तरीय प्रदर्शनी