कालापीपल/भोपाल| भोपाल-उज्जैन पैसेंजर की बोगी में ब्लास्ट होने की खबर से हड़कंप मच गया है| ब्लास्ट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं| इस ब्लास्ट के पीछे सिमी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है| इस मामले में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जांच कर रही है| भौपाल से रेलवे की इमरजेंसी एम्बुलेन्स रवाना कर दी गई है| बताया जा रहा है ब्लास्ट भोपाल-उज्जैन 59320 पैसेंजर में एक मोबाइल में ब्लास्ट हुआ जिसकी छानबीन की जा रही है| यह ब्लास्ट शाजापुर के कालापीपल के पास हुआ है| सभी आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं| ब्लास्ट में 6 लोग घायल हुए हैं| -भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ( ट्रेन नंबर 59320) उज्जैन की तरफ जा रही थी| रास्ते में ट्रैक पर जोर का धमाका हुआ| ट्रेन हादसे में घायलो की सूचि
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में ब्लास्ट से हड़कंप, आधा दर्जन लोग घायल...