उमरिया - प्रदेष के आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह ने मप्र अनुसूचित जन जाति बस्ती विकास योजना अंतर्गत उमरिया जिले के 68 कार्यो के लिए 479.94 लाख के कार्यो की स्वीकृति प्रदान की है। जिले मे जिन निर्माण कार्यो की सूची प्रदान की गई है उन्हे ग्राम बरौदा मे उरदानी, धनगी, बरबसपुर , झाला, बरमानी , बांका, कोयलारी, मझौली खुर्द , खेरवा आदिवासी बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दस-दस लाख रू0, ग्राम टिकुरा पठारी में सीसी रोड निर्माण, ग्राम करहिया , ग्राम कुठिया , ग्राम भंगडा, तखतपुर, टिकरिया, भनपुरा, कछारी, निपनिया, धमनी, कठौतिया, अंचला, मझगवां, ग्राम नवीन नरवार ग्राम बिरहुलिया आदिवासी बस्ती में 10-10 लाख रू0 की सीसी रोड निर्माण स्वीकृत किए गए है। इसी तरह ग्राम मसूरपानी मे धन्नू बैगा के घर से मुन्नालाल बैगा के घर तक 9.98 लाख, तुलसू कोल के घर से संपत के घर तक 10 लाख, ग्राम उजान मे आदिवासी मोहल्ला से सोहर के घर तक 4.50 लाख, मुख्य मार्ग से धु्रव के घर तक 8.31 लाख, ग्राम गोपालपुर मे पललूराम ंिसह के घर से रामलाल के घर तक 9.63 लाख, ग्राम डगडौआ मे ज्ञान सिंह के घर से सुखसेन के घर तक 10 लाख, ग्राम कोहका 82 मे खोला नाका मे रपटा एवं पुल निर्माण पटपरिहा नाला में रपटा निर्माण में 4.50- 4.50 लाख, गा्रम गहिरा टोला मे महुआ नाला में रपटा निर्माण हेतु 4.50 लाख ग्राम डोंडका मे छैहारा से नौसेमर पहुच मार्ग मे रपटा निर्माण हेतु 4 लाख, चनुआ बैगा के घर के पास पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम बडखेरा मे आगनबाडी भवन से बागू बैगा के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम सिगुडी मे परमलाल सिंह के घर के पास पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख , बरदढाह मे सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख , गजवाही मे पुल निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम धवईझर मे पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 5.5 लाख, ग्राम नौसेमर मे सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण हेतु 5.5 लाख ग्राम कोहका 82 में जंगल पहुच मार्ग हेतु 5 लाख, धवईझर मे रपटा पुल तथा सीसी रोड निर्माण हेतु 5-5 लाख रूपये , धवईझर मे कैलाष सिंह के घर तक सीसी रोड , इंद्रप्रताप के घर से बलराम के घरतक सीसी रोड निर्माण हेतु 5-5 लाख स्वीकृत किया गया है। जिले की ग्राम मढी, गजवाही ग्राम पेली, ग्राम धौरई मे आन्या के घर के पास एवं चंद्र सिंह के घर के पास, राजू के घर के पास, मानवती के घर के पास, ग्राम ओदरी मे पलिहान टोला, नदी मार्ग तालाब टोला ,नर्सरी से तालाब मार्ग, बस स्टाप पंचायत मार्ग, ग्राम भोतरा, मुख्यमंत्री सडक रोड से प्रेमलाल बैगा के घर के पास, भगवान दीन के घर के पास घाटी टोला , बालक सिंह के खेत के पास, गेंदलाल बैगा के घर के पास, ग्राम बेली मे बरा तिराहा मुख्य मार्ग, ठाकुर बाबा के घर से सामुदायिक भवन तक, घुलघुली मे दवहटा नाला के पास सीसी रोड निर्माण हेतु 5-5 लाख रू0 अनुसूचित विकास बस्ती योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। ग्राम मुण्डा ग्राम उमरपानी, सिलौडी मे सीसी एवं रपटा निर्माण हेतु 5-5 लाख, सिलौडी मे सोनई कोल के घर तक, राम प्रसाद कोल के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 5-5 लाख तथा ग्राम जमुहई मे सिहरा नाला मे रपटा एवं पुलिया निर्माण हेतु 5-5 लाख रू0 अनुसूचित जन जाति बस्ती विकास योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। सात कार्यो के लिए 70 लाख स्वीकृत अनुसूचित जाति बाहुल्य विकास योजना अंतर्गत मोहनी ग्राम मे सामुदायिक भवन निर्माण, झलवार मे सीसी रोड निर्माण, पठारीखुर्द , मझौलीखुर्द, मजमानी कला, बडी मोहनी, बंदरचुआ तथा सुखदास मे सी सी रोड निर्माण हेतु 10-10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। उल्लेखनीय है कि उक्त निर्माण कार्यो के लिए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा राषि स्वीकृत की गई है। सांसद निधि से तीन कार्यो के लिए 9 लाख रू0 की अनुषंसा शहडोल संसदीय क्षेत्र क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञान सिंह ने सांसद निधि से वर्ष 2016-17 के लिए ग्राम पंचायत माली मे पतलेष्वर धाम मे रंगमंच निर्माण, पथरहठा तथा मझगवां मे रंग मंच निर्माण के लिए तीन- तीन लाख कुल 9 लाख रूपये स्वीकृत करने की अनुषंसा कलेक्टर उमरिया ने की है। क््र031