मन्दसौर | 03-मार्च-2017 प्रभारी खनिज अधिकारी ने आज बताया कि कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन/परिवहन की प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग की टीम एवं मय पुलिस बल द्वारा कार्यवाही के दौरान ग्राम मुल्तानपुरा में 19 अवैध शैल खनिज के भण्डारण के प्रकरण बनाकर 7 लाख 37 हजार एक सौ रू. प्रशमन राशि जमा कराई गईं। उन्होने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगीं।
मन्दसौर अवैध उत्खनन/परिवहन की कार्यवाही के दौरान 19 प्रकरणों में 737100 रू की राशि जमा