भोपाल | 03-मार्च-2017 अधिमान्य संचार प्रतिनिधि वर्ष 2017-18 के अधिमान्यता के नवीनीकरण के लिये अब 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में अधिमान्यता नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 28 फरवरी नियत थी। जिसे बढ़ाते हुये जनसंपर्क संचालनालय द्वारा 15 मार्च कर दिया गया है। इसके बाद नवीनीकरण के लिये आवेदन स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। संचार प्रतिनिधि अपनी अधिमान्यता के नवीनीकरण के लिये www.mpinfo.org क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।