सागर | 03-मार्च-2017 सदर बाजार सागर स्थित कजलीवन मैदान में आज 4 मार्च को संत श्री रविदास महाकुंभ एवं अनुसूचित जाति हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री चौहान संत रविदास महाकुंभ में शामिल होने के पूर्व मकरोनिया में संत श्री रविदास भवन का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री थावरचंद गेहलोत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री नंद कुमार सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे।