राजगढ़ | 02-मार्च-2017 बाद में उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय (राजस्व) नवीन एवं पुराना भवन तथा जनपद कार्यालय ब्यावरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यावरा को कार्यालयीन रिकार्ड व्यवस्थित कराने एवं व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। ब्यावरा जनपद कार्यालय के निरीक्षण अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कम्प्यूटर पर देखी एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति अंजली शाह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकरी जनपद ब्यावरा श्री आर.के. मण्डल को अपने-अपने कार्यालयों को नवीन भवन में शिफ्ट करने के दौरान रिकार्ड व्यवस्थित रखने की भी हिदायत और समझाईशें दी।