नेशनल अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के घर से स्कूल पहुंचने और फिर वापस घर पहुंचने के दौरान भी उनकी सुरक्षा जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। इस बारे में स्कूल अब लापरवाही नहीं बरत सकेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित स्कूल की सीबीएसई से संबद्धता रद्द करने की चेतावनी भी दी गई है। आम तौर पर स्कूल बच्चों को स्कूल लाने और घर पहुंचाने के दौरान सुरक्षा के संबंध में खुद को जिम्मेदार नहीं मानते।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के घर से स्कूल पहुंचने वापस घर पहुंचने के दौरान स्कूल प्रबंधन की होगी जिम्मेदारी