शिवपुरी | 02-मार्च-2017 खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी नगर में विधायक निधि से 30 लाख 47 हजार की लागत से बनाई गई अग्रसेन चैराहे से कस्टम गेट तक की रोड़ पर फुटपाथ एवं डिवाइडर के निर्माण का लोकापर्ण किया। श्रीमती सिंधिया ने वीआईपी रोड़, निर्माणाधीन राजेश्वरी रोड़, निर्माणाधीन टोगरापाली फतेहपुर रोड़ का अवलोकन कर निर्माण एजेंसियो से जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पार्षगण सहित निमार्ण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।