टीकमगढ़ | 28-फरवरी-2017 शासन के निर्देशानुसार आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए प्रति सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला पंचायत के सभागार में आज कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया, अपर कलेक्टर श्री एस.के. सेवले एवं संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त समस्याओं को मौके पर सुना एवं निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर 152 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से कई आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया। साथ ही शेष आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, गरीबी उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण, जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदान से सहायता तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी के भविष्य निधि के भुगतान सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।