राजगढ़ | 28-फरवरी-2017 कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि महराणा प्रताप शौर्य राज्य पुरस्कारों के अंतर्गत प्रस्ताव 25 मार्च‘2017 तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय महराणा प्रताप शौय पुरस्कार अंतर्गत एक जनवरी‘2016 से 31 दिसंबर‘2016 की अवधि के लिए ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा साहस और वीरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं, वह विचार हेतु आवेदन अपने क्षेत्र के संबंधित अनुविभागीय कार्यालय राजस्व, जनपद अथवा नगरीय निकाय में 25 मार्च‘2017 के पूर्व प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
राजगढ़ महराणा प्रताप शौर्य राज्य पुरस्कार हेतु प्रस्ताव चाहे गए