अशोकनगर | 28-फरवरी-2017 कलेक्टर श्री बी.एस. जामोद के द्वारा जिले में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 28 फरवरी 2017 को सेवानिवृत्त होने पर एक साथ जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ससम्मान विदाई दी गई। साथ ही सेवानिवृत 05 कर्मचारियों को सेवानिवृत के दिन ही जिला कोषालय द्वारा पी.पी.ओ.जारी कर संबंधितों को सौपें गए है। कलेक्टर श्री जामोद द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों सर्वश्री रघुनाथ सिंह जौनवार ईसागढ़ भूमि संरक्षण सर्वेयर कृषि विभाग, श्री जगन्नाथ प्रसाद लोधा वार्ड अटेण्डर स्वास्थ्य विभाग, श्री सुखलाल दिवाकर मुंगावली प्रधानाध्यापक शिक्षा विभाग, श्रीमति शशि जैन (मल्हारगढ) मुंगावली शिक्षा विभाग तथा श्री बाबूलाल शर्मा सहायक उपनिरीक्षक जिला पुलिस बल को 28 फरवरी 2017 को ही पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किए गए। इस दौरान कलेक्टर श्री जामोद द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक सेवा में नियम एवं कानून के बंधन में बधें होते है। सेवानिवृत होने वे इस बंधन से मुक्त होकर नई दिनचर्या प्रारंभ कर परिवार को अधिक समय दे और सुखी रहे एवं स्वस्थ्य रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री राधेश्याम श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एस.निम, जिला पेंशन अधिकारी श्री डी.के.चौरसिया, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।