अलिराजपुर | 28-फरवरी-2017 कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा ने मंगलवार को यहां कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जनसुनवाई की। इस जनसुनवाई में 42 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। ग्राम सकरजा के ग्रामीणों ने ग्राम में प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को निर्देश दिए कि वे इस आवेदन पत्र का परीक्षण कर समस्या का शीघ्र निराकरण करे। ग्राम उबगारी के बयड़ा फल्या के ग्रामीणों नवीन आगनवाड़ी केन्द्र स्थापित करने की मांग की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस संबंध में प्राप्त आवेदन पत्र जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को भेजकर निर्देश दिए है कि वे इस समस्या का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करें। ग्राम खारकुआ की कनीबाई ने जमीन का बंटवारा करने, ग्राम गाड़ात की मोहबाई ने जमीन विवाद का निराकरण करने,ग्राम पानगोला के नरसिंह मोटला ने पटवारी द्वारा नामांतरण गलत तरीके से करने,ग्राम सुखी बावड़ी की असम ने इन्दिरा आवास पूर्ण कराने,ग्राम खण्डाला के ग्रामीणों ने रोजगार प्रदान करने,गेरूघाटी कन्या आश्रम की शारदा डुडवे ने दृष्टि बाधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने,ग्राम इन्दरसिंह की चौकी के किशन सिंह ने प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने,ग्राम अरठी ताड़ फलिया की पानबाई ने उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न दिलवाने,ग्राम नानपुर की हंसबाई गोवर्धन माली तथा संजय ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का लाभ दिलाने,ग्राम अमनकुआ के लक्ष्मण ने बीपीएल कूपन बनाने, सोण्डवा के रमेश ने भूमि का सीमांकन कराने,ग्राम आम्बी के राधेसिंह मेहड़ा ने उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न उपलब्ध कराने, चंद्रशेखर आजाद नगर के रतन लाल मालवीय ने जीपीएफ लेखा पर्ची में त्रुटी सुधरवाने,वार्ड क्रमांक 5 सेमलपाटी अलीराजपुर के रविन्द्र वर्मा ने बीपीएल सूची में नाम जोड़ने,ग्राम आगलगोटा के नेहरू ने हैण्ड पम्प खनन कराने,ग्राम थापली के कुवरसिंह ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने,ग्राम अंबाजा के गोटिया कलजी ने कपील धारा योजना तथा नन्दन फलोद्यान की राशि दिलाने, अलीराजपुर के प्रवीण परिहार ने अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने, ग्राम पुजारा की चौकी के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार ग्राम चमार बेगडा के प्रताप ने बैंक से ऋण दिलाने का अनुरोध किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन ग्रामीणों की समस्याए सहानुभूति पूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए की वे इस समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। इस जनसुनवाई में विधायक अलीराजपुर श्री नागर सिंह चौहान,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अनुग्रह पी.,संयुक्त कलेक्टर श्री काशीराम बडौले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री जेएल पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
अलिराजपुर कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा जनसुनवाई 42 आवेदन पत्र प्राप्त