छापीहेड़ा-नगर के वार्ड 5 तालाब मोहल्ला के विशाल प्रांगण में पिछले सप्ताह से एक कलाकार ने 172 घंटे अनवरत साइकिल चलाने का प्रदर्शन किया हे| इस के साथ ही कलाकार द्वारा अंगारो पर चलना,अपने शारीर से लोडिंग ट्रेक्टर निकालना,सर से कांच की बोतल फोड़ना,गर्म लोहे के सरिया और जंजीर को जीभ से चाटना जेसे प्रदर्शन भी बताये| जिले के ही तलेन् के अनिल पूरी ओ र राजस्थान केपिड़ावा नगर के विधान सिंह ने पिछले 10 वर्षो से इस माध्यम को अपने शोक ओ र जीवन यापन का साधन बना रखा हे| कल रविवार की रात्रि कलाकार अनिल पूरी ने रेत के अंदर 1 घंटे की समाधि ली| इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सिंह मालवीय,नपाधिकारी आर.के.शुक्ला ओ र पार्षदगण उपस्थित थे| पिछले सप्ताह भर प्रतिदिन रात्रि में इन कलाकारों के प्रदर्शन में महिला पुरुषो की भारी भीड़ नित्य ही उमड़ती रही|
172 घंटे लगातार सायकल चलाने का प्रदर्शन | जान जोखिम में डाल अनेक हैरत अंगेज करतबो का प्रदर्शन|