भिण्ड | 26-फरवरी-2017 कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह ने भिण्ड जिले के गोरमी क्षेत्र में बनाए गए हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्रों का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी और परीक्षा केन्द्रों से संबंधित स्कूल संचालक/प्राचार्य उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान गोरमी क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल की परीक्षाऐं 1 मार्च से प्रारंभ होने के संबंध में स्कूल संचालक और प्राचार्यो से चर्चा की। साथ ही परीक्षा केन्द्र के क्षेत्र में धारा 144 एवं 200 मीटर की परिधि तक इकट्ठा जनसमूह एकत्रित नहीं होने की सलाह दी। साथ ही परीक्षा केन्द्र के समीप 200 मीटर की परिधि में अनाधिकृत रूप से प्रवेश नहीं दिया जावे। इसीप्रकार कोई भी वाहन बिना कार्य के खडी नहीं रहे तथा वाहनो का जमावडा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक उपकरण जैसे मोबाईल ब्लूतूट, केल्कूलेटर आदि प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह ने परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस का आवश्यक इंतजाम किया जावेगा। साथ ही सुरक्षा के इंतजाम के साथ प्रशासन की गतिविधियों में सहयोग दिया जावेगा। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा और नकल रहित परीक्षाऐं कराने की दिशा में विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाऐं देखी। साथ ही शिक्षा विभाग के अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भिण्ड कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रूप से किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण