मन्दसौर | 25-फरवरी-2017 मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता की अनुशंसा पर स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत जिले में 2 विकास एवं निर्माण कार्यो के लिये कुल 1 लाख 75 हजार 800 रूपये मंजूर किये गये हैं। कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने इस आशय के प्रशासकीय मंजूरी आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत गरोठ के ग्राम साठखेडा के शमशान घाट पर विद्युत मोटर, पानी की टंकी, हौज पाईप लाईन, विद्युत कनेक्शन स्टार्टर हेतु छोटा क्वार्टर निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रू, एवं जनपर पंचायत सीतामउ के ग्राम धलपट के शासकीय हाईस्कूल में कम्प्युटर सेट क्रय के लिए 24 हजार 800 रू की प्रशासकीय मंजूरी स्वीकृत की है।
मन्दसौर दो विकास कार्यो के लिये 1 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय मंजूरी जारी