खरगौन | 25-फरवरी-2017 नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी ढ़ंग से कहीं भी और कभी भी लोकसेवाएं प्रदाय करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एमपी मोबाइल परियोजना प्रारंभ की। परियोजना में मोबाइल के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं दी जा रही हैं। क्रियांवयन मैप आईटी द्वारा किया जा रहा है। सुविधाएं प्राप्त करने के लिए नागरिकों को केवल एक मोबाइल एप “एमपी मोबाईल” डाउनलोड करना है। इसके द्वारा विभिन्न विभाग द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में यह एंड्रायड, विंडोज एवं आईओएस मोबाइल में उपलब्ध हैं। नागरिक वांछित सेवाएं अपने मोबाइल पर एक वेब एप्लीकेशन www-mpmobile-gov-in के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। जिनके पास साधारण मोबाईल है वे भी प्राप्त कर सकते है लोक सेवाएं प्रदाय करने की दिशा में शासन ने उन नागरिकों का भी ध्यान रखा है, जिनके पास स्मार्ट और अत्याधुनिक मोबाईल फोन नहीं है। जिन नागरिकों के पास बेसिक फोन है वे एक कोड डायल कर यूएसएसडी सुविधा द्वारा सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में 18 नंबर डायल कर भी कुछ सेवाएं बेसिक फोन से प्राप्त कर सकते हैं। 169 सेवाएं एमपी मोबाइल पर वर्तमान में 169 सेवाएं एमपी मोबाइल पर उपलब्ध हैं। विभिन्न विभाग द्वारा दी जाने वाली अन्य नागरिक सेवाएं भी इससे जोड़ने की कार्यवाही जारी है। एमपी मोबाइल से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पीईबी, डीटीई एमपी काउंसिलिंग, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, सीएम हेल्पलाइन, विभिन्न विश्वविद्यालय, परिवहन, श्रम, हाउसिंग बोर्ड, वन और सहकारिता विभाग सहित अन्य विभाग की सेवाएं जुड़ी हुई हैं।