उमरिया। आपसी रंजिश के चलते गुरूवार की दोपहर दो युवकों ने गांव के नाबालिक युवक को अकेला देख जमकर मारपीट की है इस घटना में पीडित युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है घटना के बाद पीडित ने इसकी शिकायत संबंधित मानपुर थाने में की है जिस पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ अपराध कायम किया हेै पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संबंधित थाने अंतग्रत ग्राम सिगुड़ी के करीब बह रही भडारी नदी के पास पीडित अरूणेन्द्र पिता चंद्रभान पटेल गया हुआ था तभी स्थानीय सतेन्द्र पिता उग्रसेन पटेल अपने साथी के साथ पहुंचा और पीडित से विवाद करने लगे इसी बीच विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने हत्या करने की नीयत से डंडे से उसके उपर कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हेा कर वहीं गिर गया स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया गया है प्राथमिक उपचार के बाद पीडित ने आरोपियों के विरूद्व मानपुर थाने में शिकायत की है जिस पर आरोपियों के विरूद्व पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला धारा 307,34 आईपीसी कायम की है। पुलिस ने बताया कि उक्त घटना गुरूवार की सुबह 11 बजे भड़ारी नदी के पास की है।
भड़ारी नदी के पास नाबालिक को डंडे से मार किया लहुलुहान
हत्या के प्रयास का मामला कायम