गुना | 23-फरवरी-2017 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों के फोटो ना खींचने वाले ग्राम रोजगार सहायकों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाएगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना ने बताया कि गुना जिले की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण की स्वीकृति देते हुए उनके बैंक खातों में चालीस हजार रूपये की प्रथम किश्त का भुगतान कर दिया गया है। हितग्राहियों का आवास निर्माण कार्य नींव स्तर तक होने पर जीओ-टैग्ड फोटो खींचने का कार्य ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायकों को सौंपा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसे हितग्राही, जिनके द्वारा आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ कर नींव स्तर तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, किन्तु उनके जीओ-टैग्ड फोटो ग्राम रोजगार सहायक द्वारा नहीं खींचे गए हों, उन ग्राम रोजगार सहायकों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई जावेगी।
गुना हितग्राहियों के फोटो न खींचने वाले रोजगार सहायकों के विरूद्ध होगी एफ.आई.आर. -