दतिया | 23-फरवरी-2017 जिले में अवैध उत्खनन के विरूद्ध जिला प्रशासन कड़ा रूख एखितयार किए हुए है। जिले में दतिया, सेवढ़ा एवं भाण्ड़ेर के एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर गिट्टी एवं रेत के अवैध उत्खनन की जांच की। जांच के दौरान दतिया एसडीएम ने आठ क्रेशरों को सील्ड किया। भाण्ड़ेर एसडीएम द्वारा एक गिट्टी का डम्फर व एक रेत की ट्राली जप्त की। जबकि सेवढ़ा एसडीएम ने रेत की खदानों का निरीक्षण किया। दतिया एसडीएम की कार्यवाही दतिया एसडीएम श्री वीरेन्द्र कटारे, तहसीलदार श्री दीपक शुक्ला, खनिज निरीक्षक श्री दीपक सक्सैना, नायब तहसीलदार बड़ौनी श्री जेपी श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बड़ौनी श्री रिपुदमन सिंह राजावन ने बड़ौनी व बिल्हारी क्षेत्र के क्रेशरों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिछारी में तीन कम्प्रेशर जप्त कर बड़ौनी थाना रखवायें व तीन क्रेशरों को सील किया। इसके उपरांत दल बड़ौनी पहुंचकर पांच क्रेशरों को सील किया। जिन क्रेशरों को सील किया उनमें दुर्गा स्टोन क्रेशर, कृष्ण गोपाल गुप्ता क्रेशर, बॉबी राजा क्रेशर रिछारी। बड़ौनी में रामलाल प्रजापति क्रेशर, अजय शुक्ला, बीएस राजपूत, आनंद चौबे व बिल्हारी में बगुलामुखी क्रेशर को सील किया। भाण्ड़ेर एसडीएम की कार्यवाही एसडीएम भाण्ड़ेर श्री रमेश वंशकार द्वारा दल सहित द्वारा रेत खदान सरसई, धमना, बेरछ, सालौन-ए और अस्टोट का निरीक्षण किया। जेसीबी मशीन से अवैध रेत उत्खनन के रास्तों पर ट्रंच खुदवायें तथा सरसई रोड़ पर गिट्टी से भरा एक डम्फर व रेत से भरा एक ट्रैक्टर जप्त किया। सेवढ़ा एसडीएम की कार्यवाही एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक सिंह चौहान द्वारा दल सहित सिंध नदी रेत खदानों पर छापामार कार्यवाही की। रूहेरा रेत खदान बंद पाई गई जबकि जरा और अतरेंटा खदानों को बंद कराया।